स्वास्थ्य

क्विनोआ है सुपरफूड, नहीं जानते होंगे इसके जबरदस्त फायदे और रेसिपी

Quinoa in hindi: भोजन हर किसी के लिए सबसे महत्वपुर्ण चीज है। स्वाद और सेहत के लिए ही हम खाना खाते हैं। हर देश में अलग अलग तरह के खाने होते हैं जिनसे लोगों को ताकत मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक सुपरफूड भी होता है। इस सुपरफूड और सुपरग्रेन को क्विनोआ (Quinoa) कहते हैं। इसकी खेती सबसे पहले अमेरिका में की गई थी, लेकिन इसकी पहुंच अब भारत तक भी हो गई है। इसका नाम हो सकता है कि आपने पहले सुना हो, लेकिन इसे सुपर ग्रेन या सुपरफूड क्यों कहते हैं। ये जानना जरुरी है।

क्या है क्विनोआ? (What is Quinoa in hindi?)

क्विनोआ (Quinoa) एक फूलों से लदा हुआ पौधा होता है जो चौलाई परिवार से जुड़ा है। इसका वैज्ञानिक नाम चिनोपोडियम क्विनोआ है। यह देश के बाहर तो बहुत ज्यादा ही लोकप्रिय है साथ ही देश में भी अब धीरे धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। एक वार्षिक पौधा होता है जो अपने खाद्य बीज के लिए उगाया जाता है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है और इसमें फाइबर और खनिज अच्छी मात्रा में पाई जाती है।

meaning of quiona in hindi

क्विनोआ के फायदे (Benefit Of super food Quinoa in hindi)

सुपरपूड या सुपरग्रेन नाम से इसे इसलिए जाना जाता है क्योंकि इसमे प्रोटीन, आयरन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसको सुबह के नाश्ते के रुप में ज्यादा उपयोग किया जाता है। यह वजन घटाने और कब्ज के इलाज के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह मुख्य रुप से सफेद, लाल और काले रंग के होते हैं। यह आपको छोटी दुकानों पर तो नहीं मिलेंगे। इसके लिए आपको सुपरमार्केट जाना होगा। आपको बताते हैं इसके फायदे।

हड्डियों को बनाए मजबूत

हड्डियों की कमजोरी किसी भी उम्र में और किसी भी लोगों को हो सकती है। ऐसे में क्विनोआ (quinoa in hindi) का सेवन बहुत लाभदायक है। इसमें मैगीनिशयम अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। इतना ही नहीं इसमें सभी 9 अमीनो एसिड भी मौजूद होते हैं जो शरीर खुद पैदा नहीं कर सकता, लेकिन इसके माध्यम से वह शरीर में आ जाता है। साथ ही ये ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करता है।

वजन घटाने में मददगार

अगर वजन घटाने के लिए आप खुद को भूखा मार रहे हैं तो आपको बता दें कि इस सुपरग्रेन फूड से आप अपना वेट भी घटा सकते हैं। यह आपकी वजन कम करने में मदद करता है। एक कप क्विनोआ में घुलनशील फाइबर का 2.5 ग्राम होता है और यह ज्यादा से ज्यादा कैलोरी जलाता है।

Quinoa in hindi

दिल के लिए है कारगर

क्विनोआ दिल के लिए भी बहुत खास माना जाता है। क्विनोआ कोलेस्ट्राल निकालने के लिए आपके लिवर को उत्तेजित करता है। साथ ही यह खराब कोलस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इससे दिल के रोगों में कमी आती है।

त्वचा के लिए लाभदायक

Quinoa in hindi

क्वनोआ (quinoa in hindi) में विटामिन बी 12 होता है जो त्वचा का रंग बनाए रखने के ले दूसरे बी विटामिन से संपर्क करता है। यह त्वचा में डार्क मेलेनिन को कम करता है। क्विनोआ में मौजूद विटामिन बी मुंहासे का इलाज करता है। इतना ही नहीं यह उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया में देरी करता है और त्वचा लंबे समय तक जवां महसूस करती है। इसका फेसपैक बना सकते हैं जिसके लिए उबले हुए क्विनोआ में दही के 3 चम्मच, 2 अंडे और मिमोसा और तेल की बूंदों को साथ मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं 20 मिनट के बाद गुनगुना पानी के साथ धों लें।

क्विनोआ दूर करें कैंसर

क्विनोआ (Quinoa) में ऐसे गुण होते हैं जिसके रोजाना सेवन से कैंसर होने से भी बचाया जा सकता है। एक कटोरी क्विनोआ का सेवन कैंसर के खतरे को कम करता है।

डॉयबटीज में भी लाभकारी

क्विना डॉयबटीज यानी मधुमेह में बहुत लाभकारी होता है। क्विनोआ में मौजूद फाइबर रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ने नहीं देता है। साथ ही यह डॉयबटीज संबंधित दूसरी समस्याओं को भी रोकता है। इससे रक्त शर्करा स्थिर रहता है।

quinoa in hindi
यह भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीजों के लिए शकरकंद है वरदान, जानिए इसको खाने से कौन सी बीमारियां होती हैं दूर?

मेटाबोलिज्म करे मजबूत

क्विनोआ भूख को कम करता है जिससे वजन कम करने में तो मदद करता ही है साथ ही . चयापचय में सुधार करता है और मेटाबोलिज्म को मजबूत बनाता है।

पाचन रखे तंदरुस्त

क्विनोआ (quinoa in hindi) में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पेट के लिए बहुत लाभकारी होता है। फाइबर आपके पेट में भोजन में बल्क को जोड़ता है। यह छोटी आंत में पोशषक तत्वों को बढ़ावा देता है।

रुसी से मिले छुटकारा

क्विनोआ सिर्फ शरीर की बीमारी नहीं हटाता बल्कि बालों की खूबसूरती भी बढ़ाता है। 9 आवश्यक  एमिनो एसिड होते हैं जिनसे बालों की सुरक्षा होती है और बाल बढ़ते हैं। साथ ही इसमें कैल्शियम, लोहा और फास्फोर्स जैसै महत्वपूर्ण खनिज भी पाए जाते हैं जो सिर से रुसी को दूर रखते हैं। यह दो मुंहे बालों की बढ़त को भी रोकता है।

quinoa in hindi

प्रैगनेंसी में महिलाओं के लिए फायदेमंद

क्विनोआ गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवनसे मां और बच्चे दोनों की सेहत को लाभ मिलता है।

एनीमिया में करे मदद

क्विनोआ (Quinoa) के सेवन से एनीमिया जैसे रोग से भी आराम मिलता है। एक कप पके हुए क्विनोआ में लगभग 3 मिलीग्राम लौह होता है। इसके सेवन से एनीमिया रोकने में मदद मिलती है।

क्विनोआ के नुकसान (Disadvantage of eating Quinoa in hindi)

किसी भी चीज का ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ऐसे में अगर आप इस सुपरफूड का ज्यादा सेवन करेंगे तो शरीर में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

इसमें भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है इसलिए इसके अधिक सेवन से गैस, ब्लिंग और दस्त की समस्या बढ़ सकती है।

अगर आपको गुर्दे की पथरी रही हो या फिर हो तो इसके इस्तेमाल से बचें। क्विनोआ में ऑक्सेलिक एसिड की मात्रा पाई जाती है जो गुर्दे में पथरी बना सकती है।

आपको बताते हैं कि कैसै बनता है क्वनोआ, क्या है बनाने की रेसिपी (Quinoa Recipe in hindi)

सामग्री

  • एक चम्मच तेल
  • एक प्याज बारीक कटी हुई
  • डेढ़ चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • तीन कप क्विनोआ( कच्चा)
  • डेढ़ कर शोरबा
  • आधा चम्मच लाल मिर्च
  • 1 चम्मच लाइम जूस
  • 1 कप फ्रोजन मकई
  • 2 डिब्बे ब्लैक बीन्स
  • आधा कप कटी हुई धनिया
  • एक कप पका हुआ एवाकोडा
  • नमक और काली मिर्च स्वाद अनुसार

quinoa in hindi

विधि

  • सबसे पहले क्विनोआ को अच्छे से धो लें। इसे झरनी या बड़ी चलनी से धोएं ताकी इसकी सारी कड़वाहट निकल जाए।
  • मध्यम आंच पर पैन रखें और तेल डालें। अब बारीक कटे हुए प्याज और लहसून को कुछदेर तक पकाएं।
  • पैन में पके हे प्यार और लहसून में क्वनोआ और सब्जी शोरबा डालें। इसके बाद लाल मिर्च, नमक, काली मिर्च और जीरा डालें।
  • अब इसे अच्छे से उबाल लें और हल्का से ढक कर कुछ देर तक पकाए।
  • पैन में नींबू का रस डालें और फ्रोजनम मकाई डालकर अच्छे से हिलाएं और सम  5 मिनट के लिए उबाले। अब ब्लैक बीन्स और हरा धनिया मिक्स करें और कटे हुए एवाकाडो इसमें डालें।
  • चाहें तो गर्म या ठंडा परोस सकते हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button